रोहिणी में ‘ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह’ : 161 बाइक, ब्राजीलियन पिस्टल और 686 ग्राम हेरोइन बरामद

नई दिल्ली। रोहिणी जिले में अपराध और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। इस विशेष अभियान को ‘ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह’ नाम दिया गया है।

इस ऑपरेशन की सफलता को लेकर आज दिनांक 23.08.2026 को दोपहर 02:00 बजे, मीडिया सेंटर, पुलिस मुख्यालय (PHQ) में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता को श्री विजय सिंह, IPS, संयुक्त पुलिस आयुक्त, उत्तरी रेंज और श्री शशांक जायसवाल, IPS, पुलिस उपायुक्त, रोहिणी जिला ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

अधिकारियों ने बताया कि रोहिणी जिले में विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

ऑपरेशन की बड़ी बरामदगी –
पुलिस टीम ने कुल 161 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
तलाशी के दौरान 01 ब्राजील में बनी अत्याधुनिक पिस्टल जब्त की गई है।
06 देशी कट्टे और 15 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
इसके अलावा 9 धारदार चाकू और 686 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान बरामद माल के विजुअल्स भी मीडिया को दिखाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *