जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल जवानों से मिलने RML पहुंचे स्पेशल सीपी देवेश श्रीवास्तव

नई दिल्ली, 23 जुलाई

जंतर-मंतर पर 22 जुलाई को सीजेपी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिसकर्मियों का हाल जानने के लिए विशेष पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था जोन-I, श्री देवेश चंद्र श्रीवास्तव 22-23 जुलाई की दरम्यानी रात डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 22 जुलाई की शाम करीब 8:30 बजे जंतर-मंतर और टॉल्स्टॉय मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव और बोतलों से हमला कर दिया था, जिसमें एसीपी स्तर के अधिकारियों समेत कई जवान घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत RML अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में देवेश श्रीवास्तव ने घायल जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों से उपचार के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों के साहस की सराहना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

गौरतलब है कि सोमवार से ही मध्य दिल्ली में CJP के ‘संसद चलो’ आह्वान को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसमें पुलिस के 100 से अधिक जवानों के घायल होने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *