झज्जर जिले के गांव डीघल में 8 अप्रैल को हुए साहिल उर्फ सोनू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की वारदात योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई थी। आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते युवक पर गोली चलाई थी। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई टीमों का गठन किया और तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी धारणा यादव एसीपी शमशेर दहिया मौजूद रहे।
झज्जर जिले में साहिल उर्फ सोनू हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार