तिलक नगर थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी: घंटों में दो झपटमारी की वारदातें सुलझाईं, दो शातिर झपटमार गिरफ्तार

नई दिल्ली। पश्चिमी जिले के तिलक नगर थाना पुलिस के सतर्क स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो झपटमारी की वारदातों को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने दो शातिर झपटमारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी जिला) हरेश्वर वी. स्वामी, IPS के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाई गई थी। 11 जुलाई को FIR No. 270/2026 और 271/2026 BNS की धारा 304(2)/317(2)/3(5) के तहत दो अलग-अलग झपटमारी के मामले दर्ज हुए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO तिलक नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से घटना स्थल और भागने के रास्तों के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी शुरू की। CCTV विश्लेषण और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर 12 जुलाई रात करीब 1 बजे इंदिरा कॉलोनी के पीछे छापा मारकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।

पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर एक Vivo Y-21 मोबाइल फोन, एक जोड़ी सोने की बालियां, 1,630 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई Honda Shine मोटरसाइकिल No. HR05BP21xx बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी करण सिंह (24 वर्ष) पुत्र जोगा सिंह और बबलू (26 वर्ष) पुत्र गुरमीत सिंह, दोनों करनाल, हरियाणा के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है और पता लगाया जा रहा है कि इनकी अन्य वारदातों में तो संलिप्तता नहीं है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *