थ्यागराज स्टेडियम में मेगा रक्तदान शिविर, दिल्ली पुलिस के 391 जवानों ने किया रक्तदान

नई दिल्ली, 17 सितंबर। दिल्ली सरकार द्वारा आज थ्यागराज स्टेडियम में आयोजित मेगा रक्तदान कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया।

इस दौरान एसीपी से लेकर कांस्टेबल रैंक तक के 391 पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।

पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय योगदान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *