विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने चमारिया रोड एरिया मे हुई दहेज हत्या के मामले मे आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी उप.नि. सुशील कुमार ने बताया कि दिनांक 29.10.2025 को सेक्टर-1 रोहतक निवासी गायत्री की शिकायत के आधार पर अभियोग संख्या 272/2025 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि गायत्री की बहन कविता की शादी चांद निवासी खिडवाली हाल चमारिया रोड के साथ हुई। शादी के दो साल बाद कविता को दहेज के लिये प्रताडित किया गया। कविता के परिवार ने कई बार ससुराल वालो की मांगो को पूरा किया। कुछ दिन पहले कविता के ससुराल वालो ने कविता के परिवार से करीब 8 लाख रुपये की मांग की। कविता के परिवार द्वारा मना करने करने पर उसके पति व उसके परिजनों ने कविता को रुपये के लिए प्रताङित किया। उसी रात कविता ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि चांद व उसके परिवार ने उसको जहर खिला दिया है। जहर के कारण कविता की मौत हो गई। दौराने जांच दिनांक 10.11.2025 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी पति चांद निवासी खिडवाली हाल चमारिया रोड को गिरफ्तार किया गया है।