नई दिल्ली, 24 जुलाई। उत्तरी जिला पुलिस की कोतवाली थाना पुलिस ने लाल किला चौकी की टीम ने दो शातिर स्नेचरों को गिरफ्तार कर 9 वारदातों का खुलासा किया है।
पुलिस उपायुक्त नॉर्थ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिश उर्फ आरिस और शाहिद उर्फ अकरम के रूप में हुई है, दोनों निवासी श्रीराम कॉलोनी, खजूरी खास।
पुलिस पर बाइक चढ़ाने की कोशिश:
12/13 जुलाई की रात HC रोहित को सूचना मिली थी कि दो स्नेचर गोल्डन जुबली पार्क, आउटर रिंग रोड के पास आने वाले हैं। SI आयुष बजाज के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। बाइक पर आ रहे दोनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस कर्मी विपुल पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की और भागने लगे। गिरने के बाद दोनों को दबोच लिया गया।
तलाशी में एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक बटनदार चाकू और एक स्नेच किया हुआ Vivo मोबाइल बरामद हुआ। जिस बाइक पर वे थे, वह राजौरी गार्डन थाने से चोरी की थी।
पूछताछ में निशानदेही पर यमुना खादर, रैन बसेरा के पास से 7 और चोरी की दोपहिया वाहन (4 बाइक, 3 स्कूटी) बरामद की गईं।
कुल बरामदगी – 8 चोरी के दोपहिया वाहन, 1 मोबाइल, 1 पिस्टल और चाकू।
आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की बाइक से स्नेचिंग करते थे और 2-3 वारदात के बाद बाइक सुनसान जगह छोड़ देते थे। दोनों स्कूल ड्रॉपआउट हैं और पहले भी लूट, स्नेचिंग के कई मामलों में शामिल रह चुके हैं। कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच जारी है।