दिल्ली के पहाड़ गंज में श्री श्याम परिवार , संजय गुप्ता (गांधी) के नेतत्व में निशान यात्रा का आयोजन किया गया । श्री श्याम परिवार समय समय पर भजन संध्या का भी आयोजन करता रहता है।ये निशान यात्रा पहाड़ गंज के खंडेलवाल धर्मशाला से शुरू होकर चूना मंडी सनातन धर्म मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस मौके पर पहाड़ गंज मैन बाजार,बसंत रोड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, छे टूटी चौक , चूना मंडी को काफी सजाया गया । जगह जगह मार्ग पर श्री श्याम बाबा की झांकी के स्वागत लिए मंच बनाकर फूलों की वर्षा की गई। होली का पर्व होने पर सभी लोग एक दूसरे को गुलाल लगा रहे थे साथ ही ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते गाते नजर आए। पूरा क्षेत्र श्री खाटू नरेश की जय से गूंजता नजर आया। साथ ही राजस्थानी लोक नृत्य ने लोगो में और जोश भर दिया। इस मौके पर श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष संजय गुप्ता ( गांधी ), पहाड़ गंज के लोक प्रिय निगम पार्षद मनीष चड्ढा, पूर्व निगम पार्षद सुनील कक्कड़, मणि आर्य, राजपाल राजपूत, अनिल जैन, पंडित तरुण शास्त्री, उमेश सिंगला, चेतन आनंद, गगन मारवाह , स्वदेश चड्ढा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा निशान यात्रा की शोभा बढ़ाई।
Related Posts
दिल्ली पुलिस ने विकासपुरी में दो ऑटो लिफ्टर्स को किया गिरफ्तार
वेस्ट जिले की विकासपुरी थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान दो ऑटो लिफ्टर्स को गिरफ्तार किया, जो छीना झपटी…
नॉर्थ-ईस्ट जिला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबीजीजा को फंसाने के लिए घर में पिस्तौल छिपाई, आरोपी गिरफ्तार; दो देसी कट्टे बरामद
नई दिल्ली, 2 अगस्त। उत्तर-पूर्वी जिले के थाना वेलकम पुलिस ने फर्जी आर्म्स केस का सनसनीखेज खुलासा किया है। एक…
सीएम अरविंद केजरीवाल अब खुद रखेंगे पानी की उपलब्धता और आपूर्ति पर नजर, डीजेबी को रोज देनी होगी रिपोर्ट
दिल्ली को भरपूर और साफ पानी उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है, हमें एक-एक बूंद पानी का इस्तेमाल करना है-…