दिल्ली के पहाड़गंज में पानी का संकट अब सड़क पर: स्थानीय लोगों ने किया चक्का जाम

दिल्ली के पहाड़गंज में पानी का संकट अब सड़क पर आ गया है- पिछले 6 महीनों से पानी की परेशानी, को लेकर देश बंधु गुप्ता रोड पर स्थानीय लोगों का चक्का जाम किया और विधायक विशेष रवि द्वारा सुनवाई न करने का आरोप लगाया। इससे पहले भी स्थानीय लोग पहाड़गंज / करोल बाग इलाके में जल संकट को लेकर प्रदर्शन कर चुके है।

पहाड़गंज करोल बाग विधानसभा में आता है, जहाँ से आम आदमी पार्टी के विशेष रवि विधायक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने खुद माना है कि पीने के पानी की समस्या इस क्षेत्र में बनी हुई है, और पहले भी रानी झांसी कॉम्प्लेक्स, मोतिया खान पम्पिंग स्टेशन पर लोग पानी के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं।

पहाड़गंज के देश बंधु गुप्ता रोड पर शनिवार 16 अगस्त को स्थानीय लोगों ने पानी की किल्लत के विरोध में चक्का जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि पिछले 6 महीनों से इलाके में पीने के पानी की सप्लाई अनियमित है, कई गलियों में 2-3 दिन में एक बार पानी आ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद विधायक विशेष रवि ने जनता की समस्या पर कोई ठोस सुनवाई नहीं की। चक्का जाम के कारण डीबी गुप्ता रोड पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *