पूर्वी दिल्ली – साइबर पुलिस को बड़ी कामयाबी
पूर्वी जिले के साइबर थाने ने 1.16 लाख रुपये के UPI फ्रॉड केस में लेयर-1 के आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान कैलाश सैनी (28), निवासी टोंक, राजस्थान के रूप में हुई है। महिला शिकायतकर्ता से 1,16,220 रुपये की ठगी हुई थी, जिसकी रकम आरोपी के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में आई थी।
शिकायत मिलते ही SI विनय कुमार की टीम राजस्थान पहुंची, लेकिन आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने 6 घंटे में करीब 200 किमी तक पीछा कर जयपुर में उसे दबोच लिया।
आरोपी से एक OPPO मोबाइल फोन और दो बैंक पासबुक बरामद हुई हैं। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।