दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में अवैध हथियारों के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़

नई दिल्ली, 09 सितंबर 2026

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने अवैध हथियारों के बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात सोनू दरियापुर गैंग के एक सक्रिय बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त शौभित डी. सक्सेना ने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त, उत्तरी रेंज, विजय सिंह के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त उपायुक्त लोकेश्वरन आर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।


बीते 02 सितंबर को सिपाही सचिन को सूचना मिली थी कि सोनू दरियापुर गैंग का सदस्य अनुराग उर्फ हन्नी भोरगढ़-नरेला रोड पर शाहपुर गढ़ी के पास अवैध हथियार के साथ आएगा। सूचना पर इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में टीम गठित कर जाल बिछाया गया। टीम ने आरोपी अनुराग उर्फ हन्नी (22), निवासी जैन कॉलोनी, बरवाला को एक देसी कट्टे के साथ दबोच लिया। इस संबंध में थाना NIA में आर्म्स एक्ट के तहत FIR No. 502/26 दर्ज की गई।

निशानदेही पर अलीगढ़ में फैक्ट्री का खुलासा –
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हथियार उसने अलीगढ़ के तलासपुर खुर्द से लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छापा मारा। वहाँ एक मकान की छत पर चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। मौके से 7 देसी पिस्तौल और 8 एमएम के 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इनमें से 6 पिस्तौल अधबनी हालत में थीं।

आरोपी के पास से 8 देसी पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अनुराग के खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार हथियार सप्लायर की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *