नई दिल्ली, 31 जुलाई। बाहरी जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सघन गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की है।
डीसीपी श्री विक्रम सिंह, IPS के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत बाहरी जिले की पेट्रोलिंग टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 बटन वाले चाकू (Button Actuated Knives) बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्णा (30) निवासी सुल्तानपुरी, दल चंद उर्फ नानू (33) निवासी मंगोलपुरी और रोहित उर्फ रोहिता (22) निवासी नांगलोई के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना राज पार्क में 2 और थाना निहाल विहार में 1, कुल 3 मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।