नई दिल्ली, 18 जुलाई 2026
मध्य जिला पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पटेल नगर थाना पुलिस ने एक शातिर ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार कर तीन चोरी के वाहन बरामद किए हैं।
रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक, 17 जुलाई को हेड कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल हरकेश और अंकित FIR No. 11018/2026 के सिलसिले में इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक चोरी की स्कूटी सवार व्यक्ति शादिपुर फ्लाईओवर के नीचे चोरी का वाहन बेचने आ रहा है।
सूचना पर SHO इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व और ACP पटेल नगर सुनील कुमार की देखरेख में टीम ने शादिपुर फ्लाईओवर के नीचे जाल बिछाया और आरोपी को स्कूटी समेत दबोच लिया। पूछताछ में वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। ZIPNET पर जांच में स्कूटी FIR No. 11018/2026 में चोरी की निकली।
गिरफ्तार आरोपी: रविकांत उर्फ काकू, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी प्रेम नगर, पटेल नगर।
कड़ी पूछताछ में आरोपी ने दो और चोरियों का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर FIR No. 10531/2026 की चोरी की होंडा मोटरसाइकिल और FIR No. 11811/2026 की TVS Ntorq स्कूटी भी बरामद कर ली गई। इस तरह पटेल नगर के तीन केस सुलझ गए।
जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी हत्या, लूट और चोरी के मामलों में शामिल रहा है। उस पर थाना पटेल नगर में FIR No. 581/2022 धारा 302/392/394/34 IPC और थाना मोती नगर में FIR No. 499/2025 धारा 411 IPC दर्ज है। आगे की जांच जारी है।