दिल्ली के रोहिणी में दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

नई दिल्ली, 07 सितंबर 2026

रोहिणी जिला पुलिस को वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। के.एन. काटजू मार्ग थाने की पुलिस ने दो शातिर ऑटोलिफ्टरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

शशांक जयसवाल डीसीपी रोहिणी जिला के अनुसार, एसीपी प्रशांत विहार आर.पी. मीणा के पर्यवेक्षण और एसएचओ इंस्पेक्टर प्रमोद आनंद के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। 04 सितंबर को हेड कांस्टेबल नरेंद्र, सुनील, सतेंद्र, कांस्टेबल प्रीतम और शिवम की टीम सेक्टर-17, रोहिणी के गंदा नाला के पास गश्त पर थी। इस दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान साहिल (25) निवासी शाहबाद डेरी और लाल बाबू (24) निवासी सेक्टर-27, रोहिणी के रूप में हुई। उनके पास मिली बाइक पश्चिम विहार वेस्ट इलाके से चोरी की थी। दोनों को बीएनएसएस की धारा 35.1(e)/106 के तहत गिरफ्तार किया गया।

निशानदेही पर दूसरी बाइक मौर्या एंक्लेव थाना क्षेत्र से चोरी की बरामद हुई है। दोनों पर पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

बरामदगी में दो हीरो स्प्लेंडर बाइक शामिल हैं। दो मामलों का खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *