नई दिल्ली, 06 जुलाई 2026: माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली सरदार तरणजीत सिंह संधू के निर्देशों के अनुपालन में तथा पुलिस आयुक्त, दिल्ली श्री सतीश गोलछा के नेतृत्व में ‘बाल सुरक्षा माह – जुलाई 2026’ मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में एसपीयूडब्ल्यूएसी, दिल्ली पुलिस की सेल्फ डिफेंस विंग द्वारा आज, 06 जुलाई 2026 को राजधानी के 13 विभिन्न स्थानों पर स्थित स्कूलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों में लगभग 7,000 स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसपीयूडब्ल्यूएसी के प्रशिक्षित आत्मरक्षा प्रशिक्षकों ने छात्रों को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकें सिखाईं। साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा, परिस्थितिजन्य जागरूकता, आत्मविश्वास निर्माण और चुनौतीपूर्ण स्थितियों में उचित प्रतिक्रिया देने के गुर भी सिखाए।
दिल्ली पुलिस बच्चों की सुरक्षा, संरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी दिल्ली भर में ऐसे जागरूकता एवं आत्मरक्षा कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।