दिल्ली के लाल बाग हत्याकांड का खुलासा, 550 किमी पीछा कर दो हत्यारोपी दबोचे

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले के थाना आदर्श नगर पुलिस ने लाल बाग हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन उर्फ मुल्ला (26) और अनुज उर्फ मोनी (20) के रूप में हुई है। दोनों को उत्तराखंड के छापर टोल नाका के पास से उस समय दबोचा गया जब वे किराये की कार से फरार हो रहे थे। उनके कब्जे से एक किराये की पंच कार और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

आकांक्षा यादव डीसीपी नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक घटना 12 अगस्त की रात की है। लाल बाग झुग्गी, आजादपुर में फायरिंग और चाकूबाजी की पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर घायल किशोर को बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि साहिब सलमानी ब्रदर गैंग के सदस्य अमन और उसके साथी ने मामूली कहासुनी के बाद वापस आकर फायरिंग की थी।

इस संबंध में थाना आदर्श नगर में FIR No. 556/2026 धारा 103(1)/109(1)/3(5) BNS व 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर SHO आदर्श नगर के नेतृत्व में SI अंकित, SI राजेश सहित 7 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी निगरानी से पता चला कि आरोपी हरिद्वार की तरफ भागे हैं। टीम ने करीब 550 किमी तक लगातार पीछा कर उन्हें दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार अमन पर पहले से 6 और अनुज पर 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी अनुज थाना जहांगीर पुरी के एक अन्य हत्या के मामले FIR No. 460/2026 में भी वांछित था।

फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *