थाना राज पार्क की पेट्रोलिंग टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 157 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
विक्रम सिंह डीसीपी आउटर डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक बीते 23.अक्टूबर 2026 को थाना राज पार्क के HC अंकुश, W/Ct. नीतू और Ct. अशोक क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थे। पेट्रोलिंग के दौरान जब टीम मंगोलपुरी के बी-ब्लॉक पहुंची तो वहां दो पॉलिथीन बैग लिए एक महिला संदिग्ध हालत में घूमती दिखी। पुलिस को देखकर वह भागने लगी।
टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान ‘M’ के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास रखे पॉलिथीन बैगों से 157 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही सील किया गया।
इस संबंध में थाना राज पार्क में FIR No. 631/26, धारा 20(A) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बरामद नशे के स्रोत और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जांच जारी है।