नई दिल्ली, 20 सितंबर 2026
सेंट्रल रेंज में 5644 चालान, 1048 वाहन क्लैंप
दिल्ली में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, सेंट्रल रेंज ने अवैध और सड़क किनारे अनुचित पार्किंग के खिलाफ सघन अभियान चलाया।
प्रतीक्षा गोदारा,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक मुख्यालय, दिल्ली के मुताबिक 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान में प्रमुख सड़कों, बाजारों, व्यस्त चौराहों और बॉटलनेक प्वाइंट्स पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर पार्क किए गए वाहनों पर 5,644 चालान किए गए, जबकि यातायात में बाधा बन रहे 1,048 वाहनों को क्लैंप किया गया।
पुलिस ने कहा कि अवैध पार्किंग से सड़क की जगह कम होती है और जाम लगता है। मोटर चालकों को हिदायत दी गई है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें।
नॉर्दर्न रेंज में दो दिन में 7534 उल्लंघनों पर कार्रवाई
वहीं, नॉर्दर्न रेंज में डीसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में शुक्रवार और शनिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।
दो दिवसीय अभियान में कुल 7534 उल्लंघनों पर कार्रवाई हुई, जिसमें –
- बिना हेलमेट: 913 चालान
- रॉन्ग साइड ड्राइविंग: 391 चालान
- नो एंट्री: 329 चालान • खतरनाक ड्राइविंग: 166 चालान
- शराब पीकर वाहन चलाना: 89 चालान
- ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनुचित और बाधा उत्पन्न करने वाली पार्किंग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।