नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2026
मध्य जिला के आई.पी. एस्टेट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय आंशिक रूप से दृष्टिबाधित लापता नाबालिग को महज दो घंटे में सकुशल ढूंढकर परिजनों से मिलाया।
पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे एक शिकायतकर्ता थाने पहुंचा और बताया कि उसकी बेटी सुबह से एम्सएसी कैंपस से लापता है। बच्ची के आंशिक रूप से दृष्टिबाधित होने के कारण मामला संवेदनशील था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ आई.पी. एस्टेट ने एसीपी कमला मार्केट के निर्देशन में एसआई विक्रम, हेड कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल राहुल और कैलाश की टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय पूछताछ शुरू की। एफआईआर दर्ज होने से पहले ही टीम ने मीर दर्द रोड से बच्ची को ढूंढ निकाला।
पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह रास्ता भटक गई थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता को सौंप दिया।