डीबीजी रोड पुलिस को बड़ी कामयाबी: फरार स्नैचर अमन गिरफ्तार, लूटा गया पोको मोबाइल बरामद

नई दिल्ली, 22 जून 2026

डीबीजी रोड थाना पुलिस की क्रैक टीम ने फरार चल रहे एक शातिर स्नैचर को किराड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया पोको मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक 22 मार्च 2026 को नवरात्रि के दौरान शिकायतकर्ता अपने पति के साथ झंडेवालान मंदिर दर्शन के लिए गई थी। न्यू रोहतक रोड पर डी-मार्ट के पास स्कूटर सवार एक बदमाश ने महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गया। पर्स में ₹4,000 नकद और एक पोको मोबाइल फोन था।

शिकायत पर डीबीजी रोड थाने में FIR No. 82/2026, धारा 304(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


केस दर्ज होने के बाद से ही थाना डीबीजी रोड की क्रैक टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। कई जगहों की CCTV फुटेज खंगाली गई और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

20 जून 2026 को HC सुनीत, HC रामकरण, Ct. रवि कुमार और L/Ct. तनिषा की टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि पहाड़गंज, आराम बाग का कुख्यात बदमाश अमन इस वारदात में शामिल है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय पूछताछ के आधार पर किराड़ी के प्रेम नगर में छापा मारा। गहन तलाशी के बाद आरोपी को प्रेम नगर, किराड़ी स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया।

लगातार पूछताछ में आरोपी ने डी-मार्ट, न्यू रोहतक रोड के पास हुई पर्स स्नैचिंग की वारदात कबूल की। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह किराड़ी के प्रेम नगर में किराए के मकान में छिपकर रह रहा था।


आरोपी के कब्जे से शिकायतकर्ता का लूटा गया पोको मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
आरोपी अमन आदतन अपराधी और सक्रिय BC (बैड कैरेक्टर) है। यह तड़ीपार भी रह चुका है। इससे पहले इसे 27 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया था और 03 जून 2026 को न्यायिक हिरासत से रिहा हुआ था। रिहा होते ही इसने फिर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, लगातार निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय खुफिया जानकारी के दम पर इस फरार स्नैचर को पकड़ा जा सका। नवरात्रि के दौरान हुई इस पर्स स्नैचिंग की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *