द्वारका जिले की एंटी-जेल बेल एंड उद्घोषित अपराधी सेल ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विकास कपूर पुत्र सीता राम, निवासी साकेत, को 7 जुलाई को फ्रीडम फाइटर कॉलोनी, साकेत से दबोचा गया। आरोपी थाना मोहन गार्डन के केस FIR No. 264/2024, धारा 420/406/34 IPC में ट्रायल से भाग रहा था, जिसे द्वारका कोर्ट के न्यायाधीश श्री हर्षल नेगी ने 14.02.2025 को भगोड़ा (P.O.) घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज हैं।
डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देश पर एसीपी ऑपरेशन्स सुभाष मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राहुल यादव, कुलवंत और कांस्टेबल जयदीप की टीम ने गुप्त सूचना पर जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।