दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क का किया भंडाफोड़,3 पिस्तौल, 8 ज़िंदा कारतूस और 1 तलवार बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार।

दिल्ली पुलिस, दक्षिण जिला के स्पेशल स्टाफ व दक्षिण जिला ने अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया; 3 पिस्तौल, 8 ज़िंदा कारतूस और 1 तलवार बरामद कर दो आरोपी गिरफ्तार। आरोपी मोहम्मद उमर उर्फ ​​सबलू ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार दीपक उर्फ ​​गंजा नामक एक कुख्यात थाना तिगरी के कुख्यात अपराधी से खरीदा था। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने छापेमारी की और दीपक उर्फ ​​गंजा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर, आईटीबीपी कैंप, संगम विहार के पास, डीडीए पार्क से दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, पांच ज़िंदा कारतूस और एक तलवार बरामद की गई, जहाँ उसने एक पत्थर के नीचे नीले कपड़े के बैग में हथियार छिपा रखे थे। कड़ी पूछताछ में आरोपी दीपक ने खुलासा किया कि उसकी सप्लाई चेन संगम विहार निवासी नरेंद्र और बिंदु नाम के दो व्यक्तियों से जुड़ी है। उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से हथियार बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *