दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुए एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा कर दिया है. करीब दो महीने से उलझे इस मामले को सुलझाकर पुलिस ने आम जनता के भरोसे को मजबूत करने का काम किया है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीते 28 जनवरी को UER-II के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया था, क्योंकि शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट सुराग हाथ नहीं लग पाया था. नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर गहन पूछताछ शुरू की. लगातार प्रयासों और सटीक जांच के चलते पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाई जा सकी. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड को चार नाबालिगों ने अंजाम दिया था. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो बाद में हत्या की वजह बना.
Related Posts
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में एक महिला और उसके दो बेटे गिरफ्तार
पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में रोड रेज के कथित मामले में दिल्ली पुलिस के 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल की…
दिल्ली के तिलक नगर स्थित कार शोरूम पर सोमवार रात को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग.
देश की राजधानी दिल्ली के तिलक नगर स्थित कार शोरूम पर सोमवार रात को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में कई…
फर्जी इंजन ऑयल फैक्टरी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में नकली इंजन ऑयल बनाने वाले एक बड़े गिरोह का…