दिल्ली : मध्य जिला में ऑपरेशन कवच के तहत 8.69 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली: मध्य जिला पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। ऑपरेशन कवच के तहत पीपी शिदीपुरा, थाना डी.बी.जी. रोड की टीम ने एक कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार 25 सितंबर को हेड कांस्टेबल रामजीलाल और कांस्टेबल शीशराम रेलवे लाइन झुग्गी से जीवन माला अस्पताल की तरफ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति युवकों को कोई नशीला पदार्थ बेचता दिखा। पुलिस को देखते ही युवक भाग गए, जबकि आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।

सूचना पर एसएचओ के निर्देश पर एचसी विक्रम और कांस्टेबल शेखर मौके पर पहुंचे। एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तलाशी में आरोपी के पास से 8.69 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश उर्फ सूर्य (35), निवासी किशनगंज, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना डी.बी.जी. रोड में एफआईआर नंबर 346/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने नशा बेचने की बात कबूली है। पुलिस अब इसके नेटवर्क और सप्लाई के स्रोत की जांच कर रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी 5 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

यह कार्रवाई एसआई विवेक सिंह, इंचार्ज पीपी शिदीपुरा की निगरानी में, एसएचओ थाना डी.बी.जी. रोड के नेतृत्व और एसीपी पहाड़गंज शौरभ ए. नरेंद्र, आईपीएस के समग्र पर्यवेक्षण में की गई। टीम में एचसी रामजीलाल, एचसी विक्रम, कांस्टेबल शेखर और कांस्टेबल शीशराम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *