दिल्ली के मध्य जिले में 950 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक बूटलेगर गिरफ्तार

मध्य जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने आनंद पर्वत के थान सिंह नगर इलाके से 49 वर्षीय बूटलेगर होशियार को 950 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि थान सिंह नगर में हरियाणा मार्का शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर इंस्पेक्टर राहुल सिंह के नेतृत्व में SI पंकज, SI मोनू सहित टीम ने छापेमारी की। मौके से 19 कार्टन बरामद हुए, हर कार्टन में 180-180 ML के 50 पाउच थे। कुल 950 पाउच बरामद किए गए।

बरामद शराब पर “Falcon’s Santara Desi Sharab – For Sale in Haryana Only” का लेबल लगा था। आरोपी को शराब सहित थाना आनंद पर्वत पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इस संबंध में थाना आनंद पर्वत में FIR No. 532/2026, दिनांक 24.09.2026, धारा 33 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी से शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के बारे में जांच की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी FIR No. 559/2025, धारा 12 जुआ अधिनियम, थाना आनंद पर्वत में शामिल रहा है।

यह कार्रवाई DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह, IPS के दिशा-निर्देश पर और ACP/Ops पदम सिंह राणा की देखरेख में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *