दिल्ली : मायापुरी में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

नई दिल्ली। पश्चिमी जिले के थाना मायापुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को SI सुभाष, HC शिवचरण और HC किशन लाल की टीम SHO मायापुरी और ACP मायापुरी सब-डिवीजन की देखरेख में साल्वेज पार्क, मायापुरी में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान दुर्गा पार्क, डाबड़ी निवासी 45 वर्षीय जलीम पासवान ने पुलिस को बताया कि दो अज्ञात लोगों ने उसका गला पकड़कर मोबाइल लूट लिया और पार्क की तरफ भाग गए।

शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता के साथ तुरंत तलाशी अभियान चलाया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान गोपी (23 वर्ष) और नितिन (24 वर्ष) निवासी झुग्गी रेवाड़ी लाइन, फेज-2, मायापुरी के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना मायापुरी में FIR No. 260/2026, धारा 309(4)/317(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों का रिकॉर्ड:
गोपी पर पहले से 06 और नितिन पर 08 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि गश्ती स्टाफ की सतर्कता से वारदात के तुरंत बाद आरोपी पकड़े गए और लूटी गई संपत्ति बरामद कर ली गई। मामले में आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *