नई दिल्ली, 02.10.2026
दिल्ली पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन कवच-15.0 के तहत बड़ी कार्रवाई की है।
क्राइम ब्रांच, ANTF और स्पेशल सेल समेत सभी जिलों की टीमों ने 24 सितंबर शाम 6 बजे से 26 सितंबर शाम 6 बजे तक और फिर 1 अक्टूबर तक फॉलो-अप में 1708 जगहों पर एक साथ छापेमारी की।
इस दौरान 214 NDPS केस दर्ज कर 256 नशा तस्करों (1 बाल अपचारी समेत) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा NDPS मामलों में फरार 15 उद्घोषित अपराधी और 7 वांछित आरोपी भी पकड़े गए।
इस दौरान 111.748 किलो गांजा, 3.959 किलो हेरोइन/स्मैक, 107.43 ग्राम कोकीन, 684.22 ग्राम MDMA, 1.057 किलो चरस, 1827 अल्प्राजोलम टैबलेट, 8026 ट्रामाडोल कैप्सूल, 162 बुप्रेनोर्फिन टैबलेट सहित भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और 23.08 लाख रुपये नकद बरामद किया गया।
पुलिस ने 140 बदमाशों/हिस्ट्रीशीटरों की भी जांच की। ऑपरेशन का नेतृत्व स्पेशल सीपी क्राइम और हेड ANTF एचजीएस धालीवाल के निर्देशन में एडिशनल सीपी अभिषेक धनिया और डीसीपी गौरव गुप्ता ने किया।