दिल्ली में लूट के मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था NBW

मध्य जिले की आनंद पर्वत थाना पुलिस ने लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हर्ष उर्फ बंदर (20) के रूप में हुई है।

रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय श्री विजय कुमार दहिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।

17 सितंबर को बिछाया जाल

थाना आनंद पर्वत की टीम फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार काम कर रही थी। इसी दौरान 17.09.2026 को सूचना मिली कि वांछित आरोपी हर्ष उर्फ बंदर नई बस्ती, आनंद पर्वत इलाके में मौजूद है।

सूचना पर एसीपी पटेल नगर श्री सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में HC रामअवतार और Ct. गिरधारी शामिल थे। टीम ने नई बस्ती, आनंद पर्वत में जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी नई बस्ती, आनंद पर्वत का ही रहने वाला है और गिरफ्तारी से बच रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *