देश की राजधानी दिल्ली में चाकू चलने की घटनायें अब आम होती जा रही हैं आए दिन चाकू से हत्या के कई मामले भी सामने आ चुके हैं ताजा मामला दिल्ली के बाहरी जिला अंतर्गत रानी बाग थाना इलाके का है जहां पर बीती रात एक शादी में चाकू लगने से साढे 17 साल के एक नाबालिक की मौत हो गई जबकि एक दूसरा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया, मृतक और घायल के जानकार के अनुसार मृतक की पहचान साढे 17 साल के निखिल यादव के रूप में हुई है जबकि घायल लड़के का नाम सनी है मृतक के दोस्त ने बताया कि बीती रात निखिल अपने को साथियों के साथ रानी बाग स्थित एक शादी में गया था, जहां निखिल और उसके साथियो का दूसरे कुछ लड़को से किसी बात को लेकर विबाद हो गया और दूसरे पक्ष ने निखिल और सनी पर चाकू से हमला कर दिया पुलिस सूत्रों के अनुसार निखिल को सीने में चाकू मारा गया है जबकि घायल हुए लड़के सनी को कमर के नीचे चाकू लगा है मृतक के दोस्त ने बताया कि उन्हें निखिल की मौत की सूचना फोन पर किसी ने दी
Related Posts
केजरीवाल सरकार ने पशुओं की बेहतरी के लिए किया पशु कल्याण बोर्ड का गठन – गोपाल राय
दिल्ली के सरकारी पशु चिकित्सा कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश – गोपाल राय दिल्ली…
मंदिर तोड़ा, मूर्ति हटाई, फ्लैट्स बना कर मंदिर की गरिमा धूमिल की, दिल्ली में खुलेआम हिन्दू धर्म का अपमान
मौन हैं हिन्दू संगठन आखिर क्यों ? बड़ा सवाल विक्रम गोस्वामी नई दिल्ली। दिल्ली की जमीनें अब न तो सुरक्षित…
बाल विकास केंद्र द्वारा स्लम क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को सशक्त बनाएगी केजरीवाल सरकार
बाल विकास केंद्र का उद्देश्य स्लम में रहने वाले बच्चों की पढ़ने-लिखने की ज़रूरतों को पूरा करते हुए उनका सर्वांगीण…