पहाड़गंज में स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

दिल्ली, 01 जुलाई 2026

नई दिल्ली: मध्य जिला पुलिस के पहाड़गंज थाने की टीम ने पंचकुइयां रोड स्थित एक स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस निर्णायक कार्रवाई में स्पा के मालिक-सह-मैनेजर को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

डिकॉय ऑपरेशन से हुआ खुलासा
30 जून 2026 को पहाड़गंज थाने को गुप्त सूचना मिली कि पंचकुइयां रोड स्थित 15 नंबर, दूसरी मंजिल पर बने ‘SIN SPA’ में स्पा की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना में बताया गया कि ग्राहकों को लुभाकर पैसे के बदले यौन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में भूपेंद्र सिंह SHO के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में W/SI प्रगति सोनी, W/SI कैखो अशुने, SI सुधीर कुमार, W/Ct खुशबू, Ct रवि, Ct मिंटू, Ct सीताराम व अन्य स्टाफ शामिल थे।


पुलिस ने ₹2,000 के पूर्व-रिकॉर्डेड नोटों के साथ एक डिकॉय ग्राहक को स्पा में भेजा। स्पा संचालक ने डिकॉय ग्राहक को यौन सेवाओं का ऑफर दिया और एडवांस भुगतान लेने के बाद एक महिला को कमरे में भेज दिया।

पहले से तय इशारा मिलते ही छापेमारी टीम ने तुरंत स्पा में प्रवेश कर रेड डाली। आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया और अवैध गतिविधियों की पुष्टि करने वाली आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।


इस मामले में 01.जुलाई को पहाड़गंज थाने में FIR No. 305/2026, अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3/4/5 के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अजय मल्होत्रा, उम्र 39 वर्ष, निवासी मुल्तानी ढांडा, नबी करीम, दिल्ली का रहने वाला है। पहाड़ गंज स्थित SIN SPA का मालिक-सह-मैनेजर है

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्पा का संचालन कर रहा था और स्पा सेवाओं की आड़ में ग्राहकों को पैसे लेकर यौन सेवाएं उपलब्ध कराता था। रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

छापेमारी के दौरान ₹3,400 नकद बरामद हुए, जिसमें ₹2,000 के डिकॉय नोट भी शामिल हैं। इसके अलावा कस्टमर एंट्री रजिस्टर, 07 अप्रयुक्त कंडोम जिनमें से 02 कमरा नंबर 3 से मिले, और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह, IPS ने बताया कि अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *