पूर्वी दिल्ली के मंडावली में चोरी का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 3 अगस्त। पूर्वी जिले की मंडावली थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की LED TV, लैपटॉप, CCTV DVR और तांबे के तार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को मंडावली इलाके में एक मकान में चोरी की वारदात हुई थी। मकान से TV, लैपटॉप सहित घरेलू सामान चोरी हो गया था। इस संबंध में थाना मंडावली में FIR No. 253/2026, धारा 305(A)/331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO इंस्पेक्टर अनिल मलिक के नेतृत्व में ASI बृजेश कुमार, सिपाही दीपक और प्रदीप की टीम गठित की गई। ACP मयूर विहार योगेश मल्होत्रा के निर्देशन में टीम ने CCTV फुटेज और तकनीकी निगरानी व मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान अर्जुन गुप्ता (32) और अभिषेक (31), दोनों निवासी मंडावली के रूप में हुई। अर्जुन थाना मंडावली का घोषित बदमाश (BC) है और 7 आपराधिक मामलों में पहले से शामिल रहा है। अर्जुन की निशानदेही पर उसके घर से चोरी का सारा माल बरामद किया गया।

पूर्वी जिला DCP राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *