प्रतीक यादव की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई

उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव के शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपरी हिस्से की ओर चला गया था। इस थक्के ने आर्टरी (धमनी) और फेफड़ों में संक्रमण पैदा कर दिया, जिसके चलते कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके फेफड़ों में खून के थक्के की समस्या पहले भी रही थी और इसका इलाज चल रहा था। पोस्टमॉर्टम में शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या इंजरी के निशान नहीं मिले। विसरा (Viscera) को संरक्षित रखा गया है, जिसकी आगे जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर और स्पष्टता आ सकेगी।

प्रतीक यादव को बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया। उनके निधन पर परिवार के सदस्यों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। अखिलेश यादव सहित कई प्रमुख नेताओं ने प्रतीक के निधन पर दुख जताया। अपर्णा यादव भी पति की मौत की सूचना मिलते ही लखनऊ पहुंच गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *