नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट जिले की भजनपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने दो शातिर झपटमारों को गिरफ्तार कर पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और एक अन्य कीपैड मोबाइल बरामद किया है।
दिनांक 27.07.2026 को रात करीब 09:15 बजे पीड़िता भूमिका (18 वर्ष) मेन वजीराबाद रोड से पैदल घर लौट रही थी। जावेद यूनिसेक्स सैलून के पास फोन आने पर जैसे ही उसने मोबाइल निकाला, बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।
शिकायत पर थाना भजनपुरा में FIR No. 339/26, धारा 304(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
टीम ने तकनीकी जांच और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर MTNL ग्राउंड, यमुना विहार के पास छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में शोएब (23 वर्ष) और मोविन (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। इसके पास से पीड़िता का छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल साथ ही एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
फिलहाल पुलिस इनकी अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।