नई दिल्ली, 23 सितंबर 2026
पश्चिमी जिले की पंजाबी बाग थाना पुलिस की मादीपुर चौकी की टीम ने दो सक्रिय लुटेरों को गिरफ्तार कर 5 स्नैचिंग और चोरी की वारदातों का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को शिकायतकर्ता से 5200 रुपये और पर्स लूटने के मामले में FIR No. 466/2026 दर्ज की गई थी। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एक आरोपी को घटना स्थल से ही पकड़ लिया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SI मुकेश यादव, प्रभारी चौकी मादीपुर के नेतृत्व में SI कपिल मीना, सिपाही नफे और सिपाही विकास की टीम का गठन किया गया। टीम का पर्यवेक्षण SHO इंस्पेक्टर संजय दहिया और ACP जय प्रकाश द्वारा किया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी रूपक सिंह (32), निवासी मादीपुर के पास से लूटी गई 5000 रुपये की नकदी बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर उसके साथी रोइस विक्टोरिया उर्फ कन्हैया (30), निवासी मादीपुर को तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
रोइस विक्टोरिया की निशानदेही पर 05 मोबाइल फोन बरामद हुए जो अलग-अलग स्नैचिंग और चोरी के मामलों से जुड़े थे। बरामद फोनों की जांच से पंजाबी बाग थाने के 05 अन्य मामले सुलझ गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रोइस विक्टोरिया पहले भी स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में शामिल रहा है।
आरोपियों के पास से 5000 रुपये नकद और 05 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
इस मामले की FIR No. 466/26 सहित कुल 6 मामले सुलझे में।