नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2026
पश्चिमी जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 7 वारदातों का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार, मोती नगर मेन मार्केट की एक दुकान से करीब 26 हजार रुपये के सिगरेट/तंबाकू उत्पाद चोरी होने पर ई-एफआईआर नंबर 80084528/2026 दर्ज की गई थी। बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार और एसीपी जयप्रकाश के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, पुनीत और योगेश की टीम बनाई गई।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर 14 अक्टूबर को इंदरपुरी जेजे कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय विशाल उर्फ भोपू को दबोचा। आरोपी थाना इंदरपुरी का बीसी (बैड कैरेक्टर) है और उस पर पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। उसकी गिरफ्तारी से मोती नगर थाने के कुल 7 चोरी के मामले सुलझ गए।
बरामदगी: चोरी किए गए सिगरेट/तंबाकू उत्पाद
पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।