दिल्ली के सेंट्रल जिले में स्पा की आड़ में चल रहे अवैध धंधों पर शिकंजा, नबी करीम और पहाड़गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

  • दो अलग-अलग स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़
  • नबी करीम पुलिस ने हॉलीवुड स्पा से 14 महिलाओं को छुड़ाया, 9 आरोपी गिरफ्तार
  • पहाड़गंज पुलिस ने न्यू लेटेस्ट यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा से 5 महिलाओं को रेस्क्यू किया, 1 आरोपी गिरफ्तार
  • इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट की धारा 3/4/5 के तहत 2 FIR दर्ज

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2026

मध्य जिला पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित अनैतिक कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नबी करीम और पहाड़गंज इलाके में दो अलग-अलग स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस संयुक्त अभियान में कुल 19 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में सबूतों को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।
केस-1: PS नबी करीम – हॉलीवुड स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
बीती शाम 16.अक्टूबर.2026 को शाम करीब 05:00 बजे SI नीरज राठी को गुप्त सूचना मिली कि प्रॉपर्टी नंबर 8709-10, देशबंधु गुप्ता रोड की दूसरी और तीसरी मंजिल पर स्थित हॉलीवुड स्पा में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

सूचना को गुलशन नागपाल SHO, थाना नबी करीम के साथ साझा किया गया, जिन्होंने तुरंत एक टीम का गठन किया। इनपुट को वेरिफाई करने के लिए एक स्टाफ को डिकॉय कस्टमर के रूप में भेजा गया। अवैध गतिविधि की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने छापा मारा।

इस कार्रवाई में 14 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना नबी करीम में FIR नंबर 473/26, दिनांक 16.10.2026, धारा 3/4/5 इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गठित टीम: SHO, थाना नबी करीम के पर्यवेक्षण और ACP पहाड़गंज के समग्र पर्यवेक्षण में SI नीरज राठी, W/SI सोनी लाल, ASI शेष नाथ पांडे, HC एम.पी. सिंह, HC संदीप, W/HC प्रीति, Ct. विकास, Ct. फेरू सिंह, W/Ct. अंजू और W/Ct. ज्योति शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. प्रीति इमान अली (39 वर्ष) – हॉलीवुड स्पा की मालकिन, निवासी दिल्ली
  2. रिजवान अली (38 वर्ष) – मैनेजर, निवासी उधम सिंह नगर, उत्तराखंड
  3. आसिफ (35 वर्ष) – निवासी रामपुर, UP
  4. शाजेब (31 वर्ष) – निवासी नई दिल्ली
  5. मोहम्मद उमर (39 वर्ष) – निवासी उधम सिंह नगर, उत्तराखंड
  6. समीर (25 वर्ष) – निवासी नई दिल्ली
  7. शाहरुख (35 वर्ष) – निवासी मेरठ, UP
  8. गुलरेज उर्फ दानिश (28 वर्ष) – निवासी उधम सिंह नगर, उत्तराखंड
  9. शिवा (25 वर्ष) – निवासी बेंगलुरु, कर्नाटक
    पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से रैकेट के संचालन और अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में पूछताछ कर रही है।
  10. केस-2: PS पहाड़गंज – न्यू लेटेस्ट यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा पर रेड
    दूसरी कार्रवाई में थाना पहाड़गंज की टीम ने प्रॉपर्टी नंबर 3738, DBG रोड, पहाड़गंज स्थित न्यू लेटेस्ट यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान परिसर में कथित अवैध गतिविधियां पाई गईं।

टीम ने 5 महिलाओं को रेस्क्यू किया और आरोपी शकील अहमद (46 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से रामपुर, UP का रहने वाला है और फिलहाल इसी स्पा में रह रहा था।

इस संबंध में थाना पहाड़गंज में FIR नंबर 452/2026, दिनांक 17.10.2026, धारा 3/4/5 इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गठित टीम: भूपिंदर सिंह SHO, थाना पहाड़गंज के नेतृत्व में SI प्रगति, SI साहिल, SI एस.एन. ओझा, Ct. ललित, HC संदीप, HC विजय पाल, W/Ct. मोहिनी और Ct. नितिन शामिल थे।

रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट का कहना है कि दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के साथ ही अन्य संलिप्त लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *