राजधानी दिल्ली में एमसीडी उपचुनाव के नतीजे, जानिए 12 सीटों में कौन जीता कौन हारा

दिल्ली में एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. बीजेपी ने कुल 7 सीटों पर कब्जा किया है वहीं, आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर विजय हासिल की है. संगम विहार सीट से कांग्रेस के कैंडिडेट को विजय मिली है जबकि चांदनी महल से मोहम्मद इमरान ने निर्दलीय जीत हासिल की है।

MCD के 12 वार्डों के उपचुनाव में बीजेपी ने 7 सीटें जीती हैं जबकि आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर जीतीं, 1 कांग्रेस को मिली जबकि एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

नीचे विनर कैंडिडेट की लिस्ट देखिए।

सीटकैंडिडेट/ पार्टीजीत का अंतर
विनोद नगरसरला चौधरी (BJP)1,769 वोटों से जीतीं
द्वारका बीमनीषा देवी (BJP)9,100 वोटों से जीत
अशोक विहारवीना असीजा (BJP)405 मतों से जीतीं
ग्रेटर कैलाशअंजुम मॉडल (BJP)4,165 मतों से जीत
दिंचाऊं कलारेखा रानी (BJP)5,637 मतों से जीत
चांदनी महलमोहम्मद इमरान (निर्दलीय)4,592 वोटों से जीत
मुंडकाअनिल (AAP)1,577 मतों से जीत
संगम विहार एसुरेश चौधरी (कांग्रेस)3,628 मतों से जीत
शालीमार बाग बीअनीता जैन (BJP)10,101 मतों से जीत
दक्षिण पुरीराम स्वरूप कनौजिया (AAP)2,262 मतों से जीत
चांदनी चौकसुमन कुमार गुप्ता (BJP)1,182 मतों से जीत
नारायणाराजन अरोड़ा (AAP)148 मतों से जीत

इस बार के उपचुनाव में कांग्रेस के लिए खुशखबरी मिली है. पार्टी ने संगम विहार सीट से जीत हासिल की है. पिछले तीन विधानसभा चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन के दौर से गुजर रहे कांग्रेस के लिए ये खुशखबरी से कम नहीं है. पार्टी के कैंडिडेट सुरेश चौधरी ने 3,628 मतों से जीत हासिल की है।

वोट शेयर के मामले में बीजेपी ने इस चुनाव में अपने विरोधी दलों पर बड़ी बढ़त बनाई है. बीजेपी को 12 सीटों पर कुल 45.09 प्रतिशत वोट मिले हैं. आम आदमी पार्टी को इन सीटों पर कुल 34.95 फीसदी वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस को 12 सीटों पर कुल 13.44 प्रतिशत वोट मिले हैं. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को कुल 4.38 प्रतिशत वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *