नई दिल्ली। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने परिवहन विभाग को “मोहल्ला” बस सेवा के लिए मार्गों का अध्ययन करने के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में लास्टमाइल कनेक्टिविटी में सुधार करना है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी में जल्द ही 100 “मोहल्ला” बसें शुरू करने की योजना बनाई है, जोकि संकीर्ण और भीड़भाड़ वाली सड़कों और आवासीय व वाणिज्यिक केंद्रों से सेवा देंगी। परिवहन मंत्री ने पिछले सप्ताह परिवहन आयुक्त को भी पत्र लिखकर इस सेवा के लिए मार्गों का अध्ययन करने के लिए एक समिति गठित करने को कहा है। परिवहन विभाग उन फीडर बसों के अधिग्रहण के संबंध में डीएमआरसी के साथ भी परामर्श करेगा जोकि “मोहल्ला” बसों के रूप में चलेंगी। इन्हें भी अन्य इलेक्ट्रिक बसों की तरह नीले रंग में रंगा जाएगा। वहीं, दूसरी ओर,आम आदमी पार्टी के सीलमपुर से विधायक रहे मौहम्मद इशराक खान ने दिल्ली में मोहल्ला बस सेवा की शुरुआत करने के लिए योजना बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मोहल्ला बस सेवा दिल्लीवासियों के लिए बेहतरीन बस सेवा साबित होगी। उन्होंने कहा कि मोहल्ला बस सेवा के शुरू होने से सभी को फायदा होगा।
Related Posts
केजरीवाल सरकार के दिल्ली बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन ने घोषित किए 10वीं-12वीं के अपने पहले बोर्ड नतीजे
डीबीएसई ने परंपरागत मूल्यांकन पद्धति के उलट किए 3 बड़े बदलाव- रटने के बजाय समझने पर फोकस, 3 घंटे की…
दिल्ली के गाँवो के विकास से सम्बंधित 400 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड मीटिंग में प्रस्तुत करने के दिए गए निर्देश- गोपाल राय
दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में आज दिल्ली के गाँवो के विकास कार्यो को गति देने के…
मार्च 2023 में मंत्री बनते ही स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार और तत्कालीन डीएचएस डॉ नूतन मुंडेजा के साथ बैठक कर दिए थे ऑडिट के आदेश : सौरभ भारद्वाज
अक्टूबर माह में दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय से स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार और तत्कालीन डीएचएस नूतन मुंडेजा के संबंध…