नई दिल्ली। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने परिवहन विभाग को “मोहल्ला” बस सेवा के लिए मार्गों का अध्ययन करने के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में लास्टमाइल कनेक्टिविटी में सुधार करना है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी में जल्द ही 100 “मोहल्ला” बसें शुरू करने की योजना बनाई है, जोकि संकीर्ण और भीड़भाड़ वाली सड़कों और आवासीय व वाणिज्यिक केंद्रों से सेवा देंगी। परिवहन मंत्री ने पिछले सप्ताह परिवहन आयुक्त को भी पत्र लिखकर इस सेवा के लिए मार्गों का अध्ययन करने के लिए एक समिति गठित करने को कहा है। परिवहन विभाग उन फीडर बसों के अधिग्रहण के संबंध में डीएमआरसी के साथ भी परामर्श करेगा जोकि “मोहल्ला” बसों के रूप में चलेंगी। इन्हें भी अन्य इलेक्ट्रिक बसों की तरह नीले रंग में रंगा जाएगा। वहीं, दूसरी ओर,आम आदमी पार्टी के सीलमपुर से विधायक रहे मौहम्मद इशराक खान ने दिल्ली में मोहल्ला बस सेवा की शुरुआत करने के लिए योजना बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मोहल्ला बस सेवा दिल्लीवासियों के लिए बेहतरीन बस सेवा साबित होगी। उन्होंने कहा कि मोहल्ला बस सेवा के शुरू होने से सभी को फायदा होगा।
Related Posts
पेपर लीक पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन
न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालीगा को विशेष जज नियुक्त किया, सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों के मामलों की होगी त्वरित सुनवाई…
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में एक महिला और उसके दो बेटे गिरफ्तार
पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में रोड रेज के कथित मामले में दिल्ली पुलिस के 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल की…
12 घंटे में चोरी का खुलासा, चांदनी महल थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मध्य जिले के चांदनी महल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का 12 घंटे के भीतर…