राष्ट्रीय खेल दिवस पर दौड़ का आयोजन, फिटनेस का दिया संदेश

नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने एनजीओ ‘जागता भारत’ के सहयोग से मिल्खा सिंह मिनी स्टेडियम, वेलकम में दौड़ का आयोजन किया।

विभिन्न वर्गों में आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य नागरिकों में फिटनेस, खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त, पूर्वी रेंज ए.के. सिंघला, एडिशनल डीसीपी-प्रथम/उत्तर-पूर्वी जिला संदीप लाम्बा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने शिरकत की और स्वयं दौड़ में हिस्सा लेकर नागरिकों व पुलिसकर्मियों को फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान दिल्ली पुलिस के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को समर्पित मयंक शर्मा द्वारा गाया गया एक विशेष गीत भी रिलीज किया गया और सभी ने नशा मुक्त व स्वस्थ समाज का संदेश फैलाने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *