नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला STF ने अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 19 ग्राम MD (मेफेड्रोन) और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
यह कार्रवाई ACP अमन विहार श्री अजय वेदवाल के निर्देशन में इंस्पेक्टर अमित दहिया के नेतृत्व में STF की टीम ने की। टीम में SI अशोक कुमार, ASI मो. अबरार, HC अजय, विपिन, ललित और पवन शामिल थे।
शशांक जयसवाल डीसीपी रोहिणी जिला के अनुसार 29 सितंबर को टीम को थाना K.N.K. मार्ग क्षेत्र में नशीले पदार्थों की आवाजाही की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सेक्टर-17, रोहिणी में जाल बिछाया और MD की डिलीवरी देने आए अनिकेत उर्फ काले (26) निवासी लिबासपुर, दिल्ली को मोटरसाइकिल समेत दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 19 ग्राम MD बरामद हुई।
इस संबंध में थाना K.N.K. मार्ग में FIR No. 336/26 धारा 22/25 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।