वित्तीय समावेशन अभियान के तहत ग्राम स्तर पर शिविर जारी

विशेष संवाददाता चिमन लाल

30 सितम्बर तक चलाया जाएगा अभियान

रोहतक,

केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा प्रभाग द्वारा जारी निर्देश की अनुपालना में वित्तीय समावेशन अभियान के तहत बैंकों एवं पंचायत विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक दिन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के दौरान मौके पर ही 25 जन धन खाते खोलने के साथ विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में 783 पंजीकरण व 115 री-केवाईसी किए गए। आगामी 30 सितम्बर तक चलने वाले इस अभियान की कड़ी में ग्राम पंचायत मदीना गिंदरान द्वितीय, मोखरा खास, खरकड़ा भिखलान, भराण, शेखुपुर तितरी, अजायब, बहलबा (ब्लॉक महम), कारौर, कसरैटी, हसनगढ़, खरावड़ (ब्लॉक सांपला) की संबंधित गांवों की चौपालों में शिविरों का आयोजन किया गया। पात्र ग्रामीणों के वित्तीय समावेशन के अंतर्गत चलाई जा रही सभी योजनाओं जैसे- नए खातों का खोलना (जन धन खाता सहित), समस्त निष्क्रिय खातों को दोबारा चालु करना, समस्त रह गए खातों में नामांकन करना, प्रधानमंत्री सुरक्षा एवं जीवन ज्योति बीमा योजनाओं व अटल पेंशन योजना में सभी पात्र ग्रामीणों का मौके पर ही पंजीकरण, डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम एवं 10 वर्ष से अधिक दावा न की गई जमा राशि के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं में क्लेम संग्रह कर उन्हें स्वीकृत करवाने बारे विस्तृत जानकारी दी गई।
            अग्रणी जिला प्रबंधक महावीर प्रसाद ने कहा कि हर पात्र व्यस्क व्यक्ति को सरकारी सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जा रहा है ताकि किसी भी आकस्मिक दुर्घटना के वक्त या वृद्घावस्था में उनका जीवन सुरक्षित हो सके। बैंक में नामांकन की सुविधा, री-के वाई सी का महत्व एवं आज के तकनीकी युग में डिजिटल धोखाधडी से बचने के बारे भी जागरूक किया गया। पंजाब नेशनल बैंक ने सभी ग्राहकों के मोबाइल पर री-केवाईसी करवाने के लिए मैसेज भेजे हैं, जहां पर किसी की केवाईसी में कोई परिवर्तन नहीं है, वे ग्राहक अपने बैंक में पंजीकृत मोबाइल से केवाईसी बहुत ही आसान तरीके से कर सकते है। इसके लिए उन्हें बैंक जाने की जरूरत नहीं है और न ही किसी ओटीपी से संबंधित है। मोबाइल पर पीएनबी के नाम से 9264092640 नंबर सेव कर लें, उसके बाद मैसेज लिखें -केवाईसीएनसी<स्पेस>आपकी कस्टमर आईडी के आखिरी चार अंक फिर मैसेज भेज दें। थोड़ी ही देर में आपके पास मैसेज आ जायेगा। या तो सक्सेस लिखा होगा या कहा होगा कि दस्तावेजों सहित केवाईसी के लिए अपनी शाखा में सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *