केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) शाहदरा के एक लाइसेंसिंग निरीक्षक को कथित तौर पर 60,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देविंदर कुमार ने इलाके में एक दुकान की सील खोलने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी। अधिकारियों ने बताया कि दुकान मालिक ने सीबीआई से संपर्क किया, जिसने प्रारंभिक सत्यापन किया और कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुमार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह दुकान मालिक से कथित तौर पर पैसे ले रहा था।
Related Posts
पहाड़गंज पुलिस ने 8 साल से फरार घोषित अपराधी को दबोचा
नई दिल्ली, 26 जुलाई। मध्य जिला पुलिस के पहाड़गंज थाना पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार…
टीबी से जुड़े सवाल – डॉ. एस.के. अरोड़ा के साथ : यूनिवर्सल ड्रग ससेप्टिबिलिटी टेस्टिंग (UDST)क्या हम वहां तक पहुंच पाए हैं?
जानिए जरूरी सवाल और जवाब प्रश्न 1. यूनिवर्सल ड्रग ससेप्टिबिलिटी टेस्टिंग (UDST) क्या है?UDST का अर्थ है कि प्रत्येक टीबी…
एमसीडी और बिल्डर माफिया की सांठगांठ से पहाड़ गंज में खड़ी हो रही हैं अवैध इमारतें, एयर बी एंड बी स्कीम के नाम पर बन रहे हैं अवैध होटल, प्रशासन सवालों के घेरे में
विक्रम गोस्वामी नई दिल्ली। राजधानी में एमसीडी और बिल्डर माफिया की खुली मिलीभगत अब किसी से छिपी नहीं है। पहाड़गंज…