नई दिल्ली। आउटर जिला पुलिस की गश्ती टीमों ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 बटनदार चाकू और 2 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस संबंध में 3 मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पहली कार्रवाई – थाना नांगलोई:
थाना नांगलोई के हेड कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल सन्नी गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मेन रोहतक रोड, नांगलोई के फुट ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर वारदात की फिराक में खड़ा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान जाहिद (22) निवासी प्रेम नगर के रूप में हुई। तलाशी में एक बटनदार चाकू और 2 मोबाइल बरामद हुए। जांच में दोनों फोन चोरी के निकले, जिनके संबंध में थाना नांगलोई में पहले से e-FIR No. 80059850/2026 और 80007437/2026 दर्ज है। आरोपी के खिलाफ FIR No. 279/2026, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
दूसरी कार्रवाई – थाना सुल्तानपुरी:
थाना सुल्तानपुरी की दो टीमों (HC सुमित व Ct. इंद्रवेश और HC राजीव व Ct. अभिषेक) ने गश्त के दौरान दो संदिग्धों आकाश (34) निवासी किराड़ी और साहिल (26) निवासी सुल्तानपुरी को पकड़ा। तलाशी में दोनों के पास से 2 बटनदार चाकू बरामद हुए। दोनों के खिलाफ FIR No. 427/2026 और 432/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
विक्रम सिंह IPS, पुलिस उपायुक्त, आउटर जिला ने बताया कि कुल 2 पुराने केसों का खुलासा हुआ है। बरामदगी को नियमानुसार जब्त कर आगे की जांच जारी है।