उत्तर-पूर्वी जिले की AATS टीम को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
संदीप लांबा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-I ,उत्तर-पूर्वी जिला, के निर्देश पर सत्येंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर दीपक पांडे, प्रभारी AATS के नेतृत्व में टीम ने खुफिया सूचना पर एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की।
पहली गिरफ्तारी – ज्योति नगर से :
06.08.26 को ज्योति नगर के MIG फ्लैट्स के DDA पार्क के पास से आरोपी कामरान को 45 रील चाइनीज मांझे के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में थाना ज्योति नगर में FIR No. 355/2026 धारा 223(a) BNS व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में कामरान ने बताया कि उसने मांझा लोनी, गाजियाबाद निवासी आकाश और प्रेम कुमार से खरीदा था।
निशानदेही पर दो और गिरफ्तार :
टीम ने गाजियाबाद के बेहटा में छापा मारकर आकाश के पास से 46 रील और प्रेम कुमार के पास से 43 रील बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया।
दिल्ली में बड़ा जखीरा :
दोनों की निशानदेही पर अशोक नगर, दिल्ली में छापेमारी कर रवि उर्फ गोलू को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 238 रील चाइनीज मांझा बरामद हुआ। यह स्टॉक उत्तर-पूर्वी जिले के बाजारों में सप्लाई होना था।
कुल बरामदगी : 372 रील प्रतिबंधित चाइनीज मांझा।
गिरफ्तार आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस सप्लाई चेन के अन्य सदस्यों और सोर्स का पता लगाने में जुटी है।
इस मामले में कामरान (20 वर्ष) निवासी राहुल गार्डन, गाजियाबाद, यूपी , आकाश (38 वर्ष) निवासी लोनी, गाजियाबाद, यूपी , प्रेम कुमार (65 वर्ष) निवासी लोनी, गाजियाबाद, यूपी 4. रवि उर्फ गोलू (27 वर्ष) निवासी नंद नगरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।