चिमन लाल, ब्यूरो चीफ हरियाणा क्राइम हिलोरे न्यूज
झज्जर,
जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर जिले के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि चाहे बुराई कितनी भी प्रबल क्यों न हो, सत्य, धर्म और न्याय की विजय अवश्य होती है। उन्होंने कहा कि दशहरे का पर्व हमारी सनातन संस्कृति, मर्यादा और परंपराओं को जीवंत रखने वाला उत्सव है, जो पीढ़ियों से समाज में सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करता रहा है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे इस पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता के संदेश को आगे बढ़ाएं।