“ऑपरेशन ट्रैकडाउन” अभियान 30 आरोपी गिरफ्तार, 40 की खोली गई हिस्ट्रीशीट

विशेष संवाददाता चिमन लाल

आरोपियो से 11 देसी पिस्तौल, 30 रौंद व 1 डोगा गन बरामद

सीआईए-2 रोहतक की टीम ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान के तहत किया चार युवकों को हथियारों सहित गिरफ्तार, 06 देसी पिस्तौल/कट्टा व 8 रौंद बरामद

रोहतक

पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री ओ.पी. सिंह के मार्गदर्शन मे “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” अभियान चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान 05 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलाया जायेगा। इस दौरान जिला पुलिस द्वारा हत्या, हत्या का प्रयास, फॉयरिंग आदि की वारदातो में वांछित चल रहे आरोपियो को गिरफ्तार करने के लिये कार्यवाही की जा रही है। जिला रोहतक पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 13 दिनो मे कडी कार्यवाही करते हुये फरार चल रहे 30 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस दौरान 40 आरोपियो को हिस्ट्री शीट खोली गई है। जो अपराधी व्यक्ति अपराध मे सक्रिय है उनकी जमानत को रद्द करवाने की कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है। आरोपियो से 11 देसी पिस्तौल/कट्टा, 30 रौंद व 1 डोगा गन बरामद किया गया। रोहतक पुलिस वारदातो को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहे आरोपियो को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे कामयाब रही है। जिससे होने वाली जघन्य वारदातो पर अंकुश लगा है। गिरफ्तार किये गये आरोपियो की सम्पति इत्यादि की जांच की जांच रही है व सम्पति अटैच करने की कार्यवाही जारी है।
पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने आगे बताया कि प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कादयान के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दिनांक 15.11.2025 को दौराने गश्त आईएमटी नौनंद रोड पर राहगीरों को लूटने की फिराक में खड़े चार युवकों को हथियारों सहित काबू किया है। युवकों की पहचान रोहन निवासी रुडकी हाल जसबीर कॉलोनी, अमन उर्फ़ माँजा निवासी नौनंद, शुभम उर्फ़ निक्कू निवासी नौनंद व आतिश उर्फ़ राजू निवासी निंदाना के रूप मे हुई है। आरोपी रोहन के पास से 2 देसी पिस्तौल/कट्टा व 3 रौंद, अमन के पास से 1 देसी पिस्तौल व 1 रौंद, शुभम के पास से 1 देसी पिस्तौल व 2 रौंद व आतिश के पास से 1 देसी पिस्तौल व 2 रौंद बरामद हुए है। युवकों के खिलाफ थाना आईएमटी में अभियोग संख्या 353/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रोहन, आतिश व अमन का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी आतिश के खिलाफ सन् 2023 मे हत्या के प्रयास के तहत थाना सिविल लाईन रोहतक मे मामला दर्ज है। आरोपी अमन के खिलाफ अप्रैल 2025 मे सिविल लाईन मे एक मामला दर्ज है। आरोपी रोहन के खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने आदि धाराओ के तहत अलग-2 थानों में 07 आपराधिक मामले दर्ज है।आरोपी रोहन पुलिस रिमांड पर है अन्य तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बन्द है। आरोपियों को रोहतक में बड़ी वारदात करने थी जिसके लिए आरोपियों ने हथियार खरीदे थे। आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वालो को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *