एक सेनेगल नागरिक को अवैध रूप से भारत में रहने पर पकड़कर डिटेंशन सेंटर भेजा गया
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन VISTA 1.0 के तहत द्वारका जिले की एंटी P.O. एंड जेल बेल सेल की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने एक विदेशी नागरिक को वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रहने पर गिरफ्तार कर रेस्ट्रिक्शन सेंटर भेजा है।
डीसीपी द्वारका श्री कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देशन और ACP ऑपरेशन्स श्री सुभाष मलिक के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर हरीश के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम में ASI ओमप्रकाश, सिपाही अंकुर, रोहित, अशोक और जयदीप शामिल थे।
तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 06.08.2026 को टीम ने एक विदेशी नागरिक डेनियल गोमिस पुत्र गोमिस डेनियल, निवासी सेनेगल को सोम बाजार रोड, विपिन गार्डन, नेशनल इमेजिंग लैब के पास, मोहन गार्डन, दिल्ली से पकड़ा।
जाँच के दौरान उसने सेनेगल का पासपोर्ट दिखाया जो 11.09.2028 तक वैध है, जबकि उसका भारतीय वीजा 09.10.2024 को ही समाप्त हो चुका था। पूछताछ में वह भारत में ओवरस्टे करता पाया गया।
इस संबंध में थाना मोहन गार्डन में आवश्यक कार्यवाही की गई। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विदेशी नागरिक को FRRO, दिल्ली के समक्ष पेश किया गया। FRRO के आदेश पर उसे सेवा सदन, लामपुर, नरेला, दिल्ली स्थित रेस्ट्रिक्शन सेंटर में भेज दिया गया है, जहाँ नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
गिरफ्तार व्यक्ति:
डेनियल गोमिस पुत्र गोमिस डेनियल, निवासी सेनेगल