नई दिल्ली, 06 अगस्त 2026
मध्य जिला के थाना कमला मार्केट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू की नोक पर लूट की वारदात को महज 4 घंटे में सुलझा लिया।
रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक 04 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि जेएलएन मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास तीन बदमाशों ने सिविक सेंटर जा रहे एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर 4000 रुपये लूट लिए। शिकायत पर थाना कमला मार्केट में FIR No. 246/2026, धारा 309(4)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर/SHO के नेतृत्व और ACP कमला मार्केट के पर्यवेक्षण में ASI अनिल, HC बीरेंद्र, HC प्रकाश और HC नरेश की टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। फुटेज और खुफिया जानकारी से एक आरोपी की पहचान आरिफ के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी को उसके घर LNJP कॉलोनी, गुरु नानक चौक से भागते हुए दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने वारदात में शामिल होना कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसके दो अन्य साथी सलमान और साजिद (दोनों निवासी LNJP कॉलोनी) भी वारदात में शामिल थे। दोनों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से 1000 रुपये बरामद किए गए हैं। शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी आरिफ पहले भी 6 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें थाना दरियागंज, आईपी एस्टेट और जामा मस्जिद के मामले शामिल हैं।