गाजीपुर में कबाड़ की दुकान से हुई 4 लाख की चोरी का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली। पूर्वी जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS/East) ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घर में चोरी के मामले का खुलासा किया है। टीम ने दो शातिर चोरों विकास (19) और रोहित (19), दोनों निवासी त्रिलोकपुरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 18,400 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (DL-7SCU-**) बरामद की है।

क्या है मामला –
13 सितंबर 2026 को थाना गाजीपुर में FIR No. 80077405, धारा 305/331(3) BNS के तहत मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता मो. सुहैल ने बताया कि उनकी कबाड़ की दुकान से दोपहर 11:30 से 12 बजे के बीच गल्ला चोरी हो गया। शिकायत के अनुसार गल्ले में करीब 4,09,000 रुपये थे।

कैसे पकड़े गए –
ACP/Operations के निर्देशन और इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, प्रभारी AATS/पूर्वी जिला के नेतृत्व में SI शुभांशु सिंह, SI विक्रम सिंह, ASI सत्यवीर, ASI अजय चौहान, HC रईश, HC मनोज और सिपाही राजीव की टीम गठित की गई।

टीम ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की मूवमेंट ट्रेस की और उन्हें दबोच लिया।

पूछताछ में रोहित ने बताया कि चोरी की रकम का कुछ हिस्सा उसने अपने रिक्शे में छिपाया था, जहां से 18,400 रुपये बरामद हुए। विकास ने बताया कि वारदात के बाद बाकी रकम उसने घर जाकर अपनी मां को दे दी थी। दोनों ने कबूल किया कि चोरी किया गया गल्ला उन्होंने कबाड़ी को बेच दिया था।

पुलिस अब कबाड़ी की तलाश और बाकी रकम की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।

आरोपियों का प्रोफाइल – दोनों आरोपी युवा हैं और शराब पीने के आदी हैं। इनमें से एक का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है – FIR No. 12/2026, थाना साइबर क्राइम, पूर्वी जिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *